कन्नौज: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती, नेताओं ने आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
समाजवादी पार्टी कार्यालय कन्नौज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में किया गया, जिसमें पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।