महोबा: कबरई के पचपहरा में खनिज विभाग की छापेमारी, बिना रॉयल्टी गिट्टी लोडिंग का खुलासा, पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 चौधरी ग्रेनाइट क्रशर प्लांट में खनिज विभाग और पुलिस की छापेमारी में बिना रॉयल्टी गिट्टी व डस्ट लोडिंग का मामला पकड़ा गया। जांच के दौरान कई वाहनों पर वैध दस्तावेज नहीं मिले। टीम को देखकर कुछ चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने क्रशर प्लांट और भंडारित खनिज को सीज कर दिया। मामले में क्रशर संचालक, मुनीम, ट्रक चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ।