Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

गंगोत्री धाम: SDRF के जांबाज जवान ने उफनती गंगा से 77 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा उत्तरकाशी: उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में एक बार फिर राज्य पुलिस और SDRF (State Disaster Response Force) की मुस्तैदी के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। पवित्र गंगा स्नान के दौरान तेज जलधारा की चपेट में आए एक वृद्ध श्रद्धालु को SDRF के जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव में बहने लगे थे श्रद्धालु प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक 77 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु गंगा नदी के घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नदी के अचानक तेज बहाव और जलस्तर में वृद्धि के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह धारा के साथ बहने लगे। गनीमत रही कि घाट किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई 'सुरक्षा रोप' (Safety Rope) उनके हाथ लग गई, जिसके सहारे उन्होंने खुद को बहने से रोके रखा। SDRF जवान नवीन पोखरिया ने दिखाया अदम्य साहसमौके पर तैनात SDRF की टीम ने जैसे ही बुजुर्ग को संकट में देखा, बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम में शामिल जवान नवीन पोखरिया ने बिना समय गंवाए तत्काल उफनती गंगा में छलांग लगा दी। तेज धारा के बीच संघर्ष करते हुए जवान ने बुजुर्ग तक पहुंच बनाई और उन्हें मजबूती से पकड़कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।

Dehradun, Dehradun | Jun 11, 2026

MORE NEWS

देहरादून में 'काली पोटली' का खौफ दिखाकर 65 तोला सोना ठगने वाला ढोंगी बाबा पुलिस की गिरफ्त में, लाखों की नगदी और सोना बरामद

देहरादून/सेलाकुई: उत्तराखंड के देहरादून जिला पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर ठग बाबा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन में आई सेलाकुई थाना पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।पोटली फेंककर फैलाता था डर:

आरोपी ठग का तरीका बेहद शातिर था। वह पहले अमीर और संपन्न घरों को चिन्हित करता था, फिर रात के अंधेरे में उनके घरों में जादू-टोने से जुड़ी सामग्री से भरी 'काली पोटली' फेंक देता था। अगले दिन वह पीड़ित परिवार को फोन कर कहता था, "मैंने रात में सपना देखा है कि आपके घर पर भारी विपदा आने वाली है।" घर के बाहर पोटली देखकर लोग खौफजदा हो जाते थे और इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर वह अनुष्ठान के नाम पर कीमती जेवर और मोटी रकम ऐंठ लेता था।

देहरादून में 'काली पोटली' का खौफ दिखाकर 65 तोला सोना ठगने वाला ढोंगी बाबा पुलिस की गिरफ्त में, लाखों की नगदी और सोना बरामद देहरादून/सेलाकुई: उत्तराखंड के देहरादून जिला पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर ठग बाबा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन में आई सेलाकुई थाना पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।पोटली फेंककर फैलाता था डर: आरोपी ठग का तरीका बेहद शातिर था। वह पहले अमीर और संपन्न घरों को चिन्हित करता था, फिर रात के अंधेरे में उनके घरों में जादू-टोने से जुड़ी सामग्री से भरी 'काली पोटली' फेंक देता था। अगले दिन वह पीड़ित परिवार को फोन कर कहता था, "मैंने रात में सपना देखा है कि आपके घर पर भारी विपदा आने वाली है।" घर के बाहर पोटली देखकर लोग खौफजदा हो जाते थे और इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर वह अनुष्ठान के नाम पर कीमती जेवर और मोटी रकम ऐंठ लेता था।

Dehradun, Dehradun | Jun 11, 2026

#uttarakhand #chamoligadhwal 
चमोली जनपद के दूरस्थ विकासखंड देवाल में वाहन अनियंत्रित होकर कैल नदी में समाया,चार लोगो की मौत,रेस्क्यू जारी।

#uttarakhand #chamoligadhwal चमोली जनपद के दूरस्थ विकासखंड देवाल में वाहन अनियंत्रित होकर कैल नदी में समाया,चार लोगो की मौत,रेस्क्यू जारी।

Dehradun, Dehradun | Jun 11, 2026

देवाल में हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण

देवाल में हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण

Dehradun, Dehradun | Jun 11, 2026

जनपद टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के भरपूर गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भैरव देवता मंदिर परिसर में ध्याणी-मैतियों के सहयोग से नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस दौरान क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ किया, बल्कि ध्याणी-मैतियों और ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

धन्यवाद DD NEWS 

#TehriGarhwal #BharpurGaon #ShivMahapuran #BhairavDevta #DhiyaniMaitiMilan #UttarakhandCulture #HarHarMahadev #PahadKiSanskriti

जनपद टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के भरपूर गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भैरव देवता मंदिर परिसर में ध्याणी-मैतियों के सहयोग से नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ किया, बल्कि ध्याणी-मैतियों और ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी नई ऊर्जा प्रदान की। धन्यवाद DD NEWS #TehriGarhwal #BharpurGaon #ShivMahapuran #BhairavDevta #DhiyaniMaitiMilan #UttarakhandCulture #HarHarMahadev #PahadKiSanskriti

Dehradun, Dehradun | Jun 11, 2026