देहरादून में 'काली पोटली' का खौफ दिखाकर 65 तोला सोना ठगने वाला ढोंगी बाबा पुलिस की गिरफ्त में, लाखों की नगदी और सोना बरामद
देहरादून/सेलाकुई: उत्तराखंड के देहरादून जिला पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर ठग बाबा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद एक्शन में आई सेलाकुई थाना पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।पोटली फेंककर फैलाता था डर:
आरोपी ठग का तरीका बेहद शातिर था। वह पहले अमीर और संपन्न घरों को चिन्हित करता था, फिर रात के अंधेरे में उनके घरों में जादू-टोने से जुड़ी सामग्री से भरी 'काली पोटली' फेंक देता था। अगले दिन वह पीड़ित परिवार को फोन कर कहता था, "मैंने रात में सपना देखा है कि आपके घर पर भारी विपदा आने वाली है।" घर के बाहर पोटली देखकर लोग खौफजदा हो जाते थे और इसी अंधविश्वास का फायदा उठाकर वह अनुष्ठान के नाम पर कीमती जेवर और मोटी रकम ऐंठ लेता था।