जनपद टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के भरपूर गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भैरव देवता मंदिर परिसर में ध्याणी-मैतियों के सहयोग से नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस दौरान क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया तथा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ किया, बल्कि ध्याणी-मैतियों और ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
धन्यवाद DD NEWS
#TehriGarhwal #BharpurGaon #ShivMahapuran #BhairavDevta #DhiyaniMaitiMilan #UttarakhandCulture #HarHarMahadev #PahadKiSanskriti