सहारनपुर: सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दिया भरोसा, कहा- गलत व्यापार को नहीं बढ़ावा देंगे
सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्ष धीरज नरूला की अध्यक्षता में नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी (ग्रेड-2) से मुलाकात का प्रयास असफल रहने पर समिति के नेतृत्व ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता से बुधवार दोपहर 2:00 बजे विस्तृत वार्तालाप की।