मंडला: जामगांव में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चमरवाही मार्ग पर तालाब के पास सुबह हुआ हादसा
Mandla, Mandla | May 19, 2026 ग्राम जामगांव में मंगलवार सुबह 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। चमरवाही सड़क मार्ग पर तालाब के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तरुण यादव (21 वर्ष) पिता कुंवर यादव निवासी जामगांव के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक ट्रैक्टर चला रहा था, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।