हैदरनगर: निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत, सड़क जाम, हॉस्पिटल सील
हैदरनगर क्षेत्र में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। चार घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया गया। परिजन और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह 9 बजे डेड बॉडी एमआरएमसीएच भेज दिया गया।