बहरोड़: बहरोड में 21.65 लाख की शराब से भरी गाड़ी रहस्यमय तरीके से गायब, चालक का नहीं लगा सुराग, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Jun 7, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में 21 लाख 65 हजार रुपये से अधिक कीमत की शराब से भरी एक गाड़ी के बीच रास्ते से गायब होने का मामला सामने आया है। गाड़ी के साथ चालक का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे पुलिस और कंपनी प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। मामले में बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने रविवार को दोपहर बारह बजे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।