कराहल: कराहल पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज किया
कराहल। दिनांक 26 मई 2025 — कराहल पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कराहल करियादेह आम रोड क्षेत्र में दबिश देकर मुकेश पुत्र मानसिंह पटेलिया (उम्र 32 वर्ष), निवासी पटेलिया का टपरा, के कब्जे से हाथ भट्टी से बनी करीब 09 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 900 रुपये बताई गई है।