Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
neerajsharmatv99
No video available
25
भरतपुर: शहर के कुम्हेर गेट स्थित श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से वितरित किया जा रहा है निशुल्क भोजन
Bharatpur, Bharatpur
| Jul 13, 2021
#distribution
MORE NEWS
Bharatpur News जब नगर निगम प्रशासन द्वारा करोड़ो रुपए का घोटाला किया जाएगा तो कालोनियों में बाढ़ तो आएगी.. न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी की हालत..! CMO Rajasthan Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Bharatpur
Bharatpur, Bharatpur | Aug 5, 2026
#कहीं_आफ़त_तो_कहीं_राहत.. भरतपुर। शहर में बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनिट बाद नगर निगम के जल निकासी के दावों की हवा निकल गई। नगर निगम द्वारा नालियों की समय पर सफाई न कराने और लापरवाही बरतने के चलते शहर की प्रमुख गालियों और मुख्य बाजारों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अभी सिर्फ सावन की शुरुआत है, बहुत जल्द घरों और दुकानों के अंदर पानी भरने के नजारे भी देखने को मिलेंगे।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 5, 2026
#हर_काम_राम_भरोसे_चल_रहा_है.. भरतपुर। नदबई स्थित टीचर्स कॉलोनी में वर्क ऑर्डर जारी होने के आठ महीने बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कृपालु महाराज आश्रम के पास सड़क की जगह कचरा डलवा दिए जाने से बारिश के बाद पूरा रास्ता बदबूदार कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि लोग अपनी बाइक तक बेचने को मजबूर हैं और स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पवन गुप्ता ने कचरा डालने का काम रुकवाने और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 5, 2026
#ब्रेकिंग_न्यूज.. भरतपुर। गहनोली मोड थाना क्षेत्र स्थित खानुआ गंभीर नदी में नहाने गए 3 युवकों में से 2 की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक जिंदा बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक रूपबास के ओडेल गद्दी गांव के रहने वाले हैं। दोपहर दो बजे तीनों खानवां पुल के नीचे गंभीर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान 1 युवक की सांस फूलने लगी तो वह बाहर आ गया जबकि 2 युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अपने साथी युवकों के डूबने पर तीसरे युवक ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके कर परिजनों के साथ ग्रामीण और गहनोली मोड थाना पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकलवाया गया। मृतकों की पहचान साहिल पुत्र यूनिस और मोहम्मद अली पुत्र युसिफ निवासी ओडेल गद्दी, रूपबास के रूप में हुई है। जबकि जिंदा बचे युवक का नाम जम्भो पुत्र अमीन है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 5, 2026
#ब्रेकिंग_न्यूज.. भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। भरण-पोषण के विवाद में कोर्ट से छूटकर आए ससुरालियों ने सुलह का झांसा देकर बहू को घर बुलाया, फिर उसके साथ दरिंदगी और जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़िता का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, विवाहिता का अपने पति लाखन निवासी सूरजमल नगर से विवाद चल रहा था। 3 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में बकाया भरण-पोषण के 60 हजार रुपये जमा कराने के बाद ससुर मुकेश और देवर सौरभ ने सपना को आश्वासन दिया कि अब वे उसे ठीक से रखेंगे। इस झांसे में आकर विवाहिता उसी शाम अपने ससुराल चली गई। आरोप है कि घर पहुंचते ही ससुर मुकेश ने उसके साथ जबरदस्ती व अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने और चीखने-पुकारने पर ससुर मुकेश, पति लाखन सहित अन्य लोगों ने मिलकर लात-घूसों, डंडों और लोहे की सरिया से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाहिता की 7 वर्षीय बेटी ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उससे मोबाइल छीनकर फेंक दिया और विवाहिता के पर्स में रखे 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। ससुरालियों द्वारा सपना को अधमरा छोड़कर भाग जाने के बाद 7 वर्षीय मासूम ने हिम्मत दिखाते हुए अपने नाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने विवाहिता को लहूलुहान और अधमरी हालत में आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मथुरा गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 5, 2026
भरतपुर: शहर के कुम्हेर गेट स्थित श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से वितरित किया जा रहा है निशुल्क भोजन - Bharatpur News