Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज की सभी कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई । सुभाष बोहत एडवोकेट

12.8k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Oct 22, 2025

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उपसचिव ने किया विदिशा क्षेत्र का सघन निरीक्षण
..
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक श्री हृदेश श्रीवास्तव ने विदिशा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    
भ्रमण के दौरान श्री श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सलैया पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम में निर्मित रिचार्ज पिट एवं बावड़ी का भी अवलोकन कर जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति, निर्माण में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या तथा योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए और आवास निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
     
श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति जानी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
     
उपसचिव श्री श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत धामनोदा के ग्राम ग्रंट पहुंचकर प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा भवन की स्थिति का जायजा लिया। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
     
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत पौआनाला पहुंचकर सीएसईबी ब्लॉक यूनिट तथा कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि यंत्रों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक कृषि तकनीक एवं संसाधनों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।
     
भ्रमण के दौरान उन्होंने 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के तहत रोपे गए पौधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की वर्तमान स्थिति, उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की जानकारी लेते हुए रोपित पौधों के नियमित संरक्षण और बेहतर देखभाल पर जोर दिया, ताकि अभियान के तहत किए गए पौधरोपण को स्थायी रूप से विकसित किया जा सके।
     
श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने हितग्राहियों से पूछा कि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
    
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत हुए इस सघन निरीक्षण का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को गांवों में पहुंचकर परखना तथा आमजन से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं और उनके निराकरण की स्थिति को जानना रहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत विदिशा सहित जनपद स्तरीय पूरा अमला उपस्थित रहा। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #vidisha

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उपसचिव ने किया विदिशा क्षेत्र का सघन निरीक्षण .. ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक श्री हृदेश श्रीवास्तव ने विदिशा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान श्री श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सलैया पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम में निर्मित रिचार्ज पिट एवं बावड़ी का भी अवलोकन कर जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति, निर्माण में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या तथा योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए और आवास निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति जानी तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उपसचिव श्री श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत धामनोदा के ग्राम ग्रंट पहुंचकर प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा भवन की स्थिति का जायजा लिया। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत पौआनाला पहुंचकर सीएसईबी ब्लॉक यूनिट तथा कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि यंत्रों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक कृषि तकनीक एवं संसाधनों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने 'एक बगिया मां के नाम' अभियान के तहत रोपे गए पौधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की वर्तमान स्थिति, उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की जानकारी लेते हुए रोपित पौधों के नियमित संरक्षण और बेहतर देखभाल पर जोर दिया, ताकि अभियान के तहत किए गए पौधरोपण को स्थायी रूप से विकसित किया जा सके। श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने हितग्राहियों से पूछा कि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत हुए इस सघन निरीक्षण का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को गांवों में पहुंचकर परखना तथा आमजन से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं और उनके निराकरण की स्थिति को जानना रहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत विदिशा सहित जनपद स्तरीय पूरा अमला उपस्थित रहा। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जमीन पर बैठकर विधायक और कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर कराया निराकरण
..
घटेरा पंचायत भवन में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम में
आवेदकों से सीधे संवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घटेरा के नवीन पंचायत भवन में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों और आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।
     
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आवेदकों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। इस सहज और आत्मीय संवाद से ग्रामीणों ने बिना किसी संकोच के अपनी मूलभूत समस्याएं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं।
     
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली तथा जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
      
संवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, शासकीय योजनाओं का लाभ, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन, राजस्व सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में आवेदन एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया एवं संबंधित विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई।
     
विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
     
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

जमीन पर बैठकर विधायक और कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर कराया निराकरण .. घटेरा पंचायत भवन में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम में आवेदकों से सीधे संवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घटेरा के नवीन पंचायत भवन में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों और आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आवेदकों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। इस सहज और आत्मीय संवाद से ग्रामीणों ने बिना किसी संकोच के अपनी मूलभूत समस्याएं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली तथा जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, शासकीय योजनाओं का लाभ, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन, राजस्व सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में आवेदन एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया एवं संबंधित विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई। विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

शिक्षा की राह हुई आसान—सांदीपनि विद्यालय नटेरन के विद्यार्थियों को अब नियमित बस सुविधा मिलेगी। नटेरन के सांदीपनि हाई स्कूल के विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। विद्यालय में बस परिवहन व्यवस्था सुचारु हो गई है। एडीपीसी शिक्षा विभाग श्रीमती लिली जैन ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय नटेरन के लिए पांच बसों के माध्यम से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है स्कूल में 950 बच्चे दर्ज हैं जिनमें से 302 बच्चों को बसों के माध्यम से आवागमन की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। #vidisha #éducation

शिक्षा की राह हुई आसान—सांदीपनि विद्यालय नटेरन के विद्यार्थियों को अब नियमित बस सुविधा मिलेगी। नटेरन के सांदीपनि हाई स्कूल के विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। विद्यालय में बस परिवहन व्यवस्था सुचारु हो गई है। एडीपीसी शिक्षा विभाग श्रीमती लिली जैन ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय नटेरन के लिए पांच बसों के माध्यम से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है स्कूल में 950 बच्चे दर्ज हैं जिनमें से 302 बच्चों को बसों के माध्यम से आवागमन की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। #vidisha #éducation

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

देयक पारितकरण, टीडीएस एवं आयकर प्रावधानों पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दी गई
..
जिला कोषालय द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभागार में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) तथा लेखा लिपिकों के लिए देयक पारितकरण संबंधी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिला कोषालय अधिकारी श्री राजीव जैन ने बताया है कि प्रशिक्षण में जिला स्तर के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि तहसील स्तर के डीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
      
प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय देयकों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पारितकरण, आयकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी तथा टीडीएस संबंधी प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और नियमों के पालन के महत्व से भी अवगत कराया गया।
     
कार्यक्रम में जीएसटी विभाग से श्री गौरव शर्मा तथा आयकर विभाग, भोपाल से श्री जय नाथ वर्मा ने विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। यह आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम माननीय अपर आयकर आयुक्त, भोपाल श्री शशिकांत कुशवाह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
     
प्रशिक्षण में डॉ. अतुल कुमार, उप आयकर आयुक्त (टीडीएस), श्री प्रतीक शिंदे, आयकर अधिकारी (टीडीएस), श्री राजीव कुमार शर्मा, आयकर अधिकारी (टीडीएस), श्री निखलेश प्रजापति, श्री सिद्धार्थ सरकार (निरीक्षक), श्री हिमांशु निरंजन तथा सुश्री दिव्या मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
     
विशेषज्ञ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीडीएस की सही एवं समय पर कटौती, संबंधित प्रावधानों के अनुपालन तथा आयकर पोर्टल पर विवरणी (रिटर्न) दाखिल करने की संपूर्ण प्रक्रिया को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।
     
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया गया। दैनिक कार्यों के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन देते हुए उनके समाधान बताए, जिससे प्रतिभागियों को वित्तीय एवं कर संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।
     
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शासकीय कार्यालयों में वित्तीय अनुशासन, कर संबंधी नियमों के प्रभावी पालन तथा देयकों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। #vidisha

देयक पारितकरण, टीडीएस एवं आयकर प्रावधानों पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दी गई .. जिला कोषालय द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभागार में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) तथा लेखा लिपिकों के लिए देयक पारितकरण संबंधी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कोषालय अधिकारी श्री राजीव जैन ने बताया है कि प्रशिक्षण में जिला स्तर के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि तहसील स्तर के डीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय देयकों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पारितकरण, आयकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी तथा टीडीएस संबंधी प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और नियमों के पालन के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग से श्री गौरव शर्मा तथा आयकर विभाग, भोपाल से श्री जय नाथ वर्मा ने विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। यह आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम माननीय अपर आयकर आयुक्त, भोपाल श्री शशिकांत कुशवाह के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. अतुल कुमार, उप आयकर आयुक्त (टीडीएस), श्री प्रतीक शिंदे, आयकर अधिकारी (टीडीएस), श्री राजीव कुमार शर्मा, आयकर अधिकारी (टीडीएस), श्री निखलेश प्रजापति, श्री सिद्धार्थ सरकार (निरीक्षक), श्री हिमांशु निरंजन तथा सुश्री दिव्या मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। विशेषज्ञ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीडीएस की सही एवं समय पर कटौती, संबंधित प्रावधानों के अनुपालन तथा आयकर पोर्टल पर विवरणी (रिटर्न) दाखिल करने की संपूर्ण प्रक्रिया को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया गया। दैनिक कार्यों के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन देते हुए उनके समाधान बताए, जिससे प्रतिभागियों को वित्तीय एवं कर संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शासकीय कार्यालयों में वित्तीय अनुशासन, कर संबंधी नियमों के प्रभावी पालन तथा देयकों के समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधार पर जिला सड़क सुरक्षा समिति का फोकस
..
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में पूर्व बैठकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
      
बैठक की शुरुआत 11 जून एवं 20 जुलाई 2026 को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा से हुई। इसके बाद विदिशा नगरीय क्षेत्र में नवीन पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत कार्य, जिला न्यायालय के सामने एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड एवं कॉशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने जानकारी दी कि अधिकांश स्थानों पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाएगा। सभी स्थानों पर सीआरएम डालने का कार्य पूरा हो चुका है।
     
बैठक में बताया गया कि पूर्व बैठक में निजी स्कूलों से संबद्ध बसों एवं ऑटो में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप जाली एवं गेट लगाने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। वाहन जांच अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाए जाने पर 55 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 27,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
     
नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े हाथ ठेलों तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर पालिका ने बताया कि पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाते हुए 1 लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे एवं बीच सड़क पर ठेले और गुमठियां लगाकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध विगत बैठक से अब तक लगभग 350 प्रकरण दर्ज कर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
     
बैठक में कुरवाई से महलुआ चौराहा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकीर्ण पुलियों से 500 मीटर एवं 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर पूर्व दुर्घटनाओं का चित्रण करने वाले बड़े फ्लेक्स लगाने तथा सभी निर्माण एजेंसियों को आवश्यक संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए। स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप बनाए जाने एवं एनएचएआई के सभी निर्माण कार्यों में उचित डायवर्सन और संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
हाईमास्ट लाइट और ऑटो स्टैंड चिन्हांकन -
    
पूर्व में चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित स्थानों, विशेष रूप से कुआंखेड़ी चौराहे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड निर्धारित करने हेतु नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिका एवं यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन मैरिज गार्डनों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है, उनके विरुद्ध धारा 133 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।

छह माह में 8,591 चालान, 33.58 लाख रुपये वसूले -
     बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से जून 2026 तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 8,591 चालान बनाए गए। इन कार्रवाइयों के तहत 33 लाख 58 हजार 650 रुपये की शमन शुल्क राशि वसूल की गई। #vidisha

स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधार पर जिला सड़क सुरक्षा समिति का फोकस .. पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में पूर्व बैठकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत 11 जून एवं 20 जुलाई 2026 को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा से हुई। इसके बाद विदिशा नगरीय क्षेत्र में नवीन पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत कार्य, जिला न्यायालय के सामने एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड एवं कॉशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने जानकारी दी कि अधिकांश स्थानों पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाएगा। सभी स्थानों पर सीआरएम डालने का कार्य पूरा हो चुका है। बैठक में बताया गया कि पूर्व बैठक में निजी स्कूलों से संबद्ध बसों एवं ऑटो में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप जाली एवं गेट लगाने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। वाहन जांच अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाए जाने पर 55 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 27,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े हाथ ठेलों तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर पालिका ने बताया कि पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाते हुए 1 लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे एवं बीच सड़क पर ठेले और गुमठियां लगाकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध विगत बैठक से अब तक लगभग 350 प्रकरण दर्ज कर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बैठक में कुरवाई से महलुआ चौराहा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकीर्ण पुलियों से 500 मीटर एवं 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर पूर्व दुर्घटनाओं का चित्रण करने वाले बड़े फ्लेक्स लगाने तथा सभी निर्माण एजेंसियों को आवश्यक संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए। स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप बनाए जाने एवं एनएचएआई के सभी निर्माण कार्यों में उचित डायवर्सन और संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। हाईमास्ट लाइट और ऑटो स्टैंड चिन्हांकन - पूर्व में चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित स्थानों, विशेष रूप से कुआंखेड़ी चौराहे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड निर्धारित करने हेतु नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिका एवं यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन मैरिज गार्डनों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है, उनके विरुद्ध धारा 133 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। छह माह में 8,591 चालान, 33.58 लाख रुपये वसूले - बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से जून 2026 तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 8,591 चालान बनाए गए। इन कार्रवाइयों के तहत 33 लाख 58 हजार 650 रुपये की शमन शुल्क राशि वसूल की गई। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज की सभी कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई । सुभाष बोहत एडवोकेट - Vidisha Nagar News