डुमरांव: खैरही गांव के समीप नहर में पांच दिन पहले घर से टहलने के लिए निकले युवक का मिला शव
Dumraon, Buxar | Mar 15, 2024 खैरही गांव के समीप नहर में पांच दिन पहले घर से टहलने के लिए निकले युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय गांव के लक्ष्मण सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।