डुमरांव: लागू हुए सीएए कानून को असंवैधानिक बताकर डुमरांव में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, जताई आपत्ति
Dumraon, Buxar | Mar 14, 2024 डुमरांव में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने लागू हुए कानून सीएए को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसके खिलाफ मार्च निकाला है। मार्च का नेतृत्व डुमरांव प्रखण्ड सचिव सुकर राम, ब्रह्मपुर प्रखण्ड सचिव बिसर्जन राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। रैली नया थाना स्थित भाकपा माले कार्यालय से निकलकर नया थाना, मेन रोड, गोला बाजार होते हुए राजगढ़ चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हुई।