सूरजगढ़: पुलिस अंचल निरीक्षक ने मानिकपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की
रविवार पूर्वाह्न 10 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा मानिकपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की गई. इस दौरान पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारा विभिन्न मामलों की प्रगति की जांच करते हुए संबंधित अनुसंधान कर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मौजूद थे.