चरपोखरी: चरपोखरी CHC में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरपोखरी में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव थे।