इटकी: इटकी पीएचसी में दो डॉक्टरों की पदस्थापना का निर्देश
Itki, Ranchi | Aug 28, 2024 प्रखंड के पीएचसी में पिछले एक साल से डॉक्टरों का पद रिक्त है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा आंदोलन की खबर अखबार में छपने के बाद विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने पहल करते हुवे स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग सचिव को पत्र जारी कर इटकी पीएचसी में दो डॉक्टरों की पदस्थापना का निर्देश दिया है।