इटकी: झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हुए DGP, DC और SSP, कोर्ट ने कहा- राज्य में कानून व्यवस्था फेल
Itki, Ranchi | Aug 27, 2024 झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को स्वतः संज्ञान लिये एक मामले की सुनवाई करते हुए मौखिक रूप कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। सिर्फ नेता और मंत्री को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है। दरअसल शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली के दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी काफी देर तक कांके रोड में जाम में फंसे थे।