कैंट जीआरपी ने तीन बैग से 154 बोतल अवैध शराब की बरामदगी की
Sadar, Varanasi | Jan 18, 2026 कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजबहादुर, हेड कास्टेबल विश्वमोहन पासवान, हे0का0 हेमन्त कुमार, हे0का0 सतेन्द्र सिंह, सहित पीएसी बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वस्तुओं की तलाशी के लिए गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सर्कुलेटिंग एरिया सिगरा साइड में तीन कपड़े के झोले लावारिस हालत में मिले।