छित्तूपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान, जन चौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया
Sadar, Varanasi | Jan 18, 2026 महानगर युवा कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के क्रम में जनचौपाल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन, छित्तूपुर (बी.एच.यू.), में किया गया। इस दौरान गरीब-मजदूरों के अधिकारों, मनरेगा की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़ी समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई तथा कड़ाके की ठंड को देखते हुए 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।