बरेली: बरेली में एक्शन मोड में पुलिस, SP सिटी ने थानों में लगाई क्लास, लंबित केसों पर मांगा तुरंत हिसाब
बरेली पुलिस अब लंबित मामलों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना कैण्ट और थाना सुभाषनगर में अर्दली रूम आयोजित कर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में लंबित विवेचनाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया और सभी विवेचकों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने