शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। हालांकि चालक ट्रैक्टर से कुदकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडयी नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।