शिकारपुर थाना क्षेत्र मे सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना राजपुर तुमकड़िया समीप बढ़इया टोला में घटी। बताया जाता है राजपुर गांव निवासी हसमुद्दीन मियां (20) पिता इसराइल मियां एक बच्चा जफरान अंसारी (11) पिता सत्तार अंसारी को बाइक पर बैठाकर बढ़इया टोला चौक पर जा रहे थे।