शिकारपुर थाना क्षेत्र के चनपटिया सेंटर के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान ताजपुर सिसवा वार्ड नंबर 7 निवासी शेख मुन्ना के रूप में हुई। वह प्लसर बाइक से चनपटिया सेंटर की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।