शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया वार्ड संख्या 14 निवासी आठवी का एक छात्र इम्तियाज अली का अपहरण कर लिया गया है। अज्ञात बदमाशों ने उसे मुक्त करने के लिए 10 लाख की रंगदारी मांगी है। इस घटना के बाद इम्तियाज की मां मिशरुन खातून ने शिकारपुर थाने को आवेदन दी है।