डंडई: डंडई JSLPS बैठक: 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन, समूह सशक्तिकरण पर ज़ोर
Dandai, Garhwa | May 5, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित JSLPS कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से BPM सुनील कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा सह योजना बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना (Annual Action Plan) तैयार करने और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की प्रगति तेज करने पर जोर दिया गया। BPM ने कहा कि नई कार्ययोजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होगी।