पूर्णिया पूर्व: डगरूआ थाना ने 0.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक चार पहिया वाहन भी बरामद
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना रात्रि गश्ती पदाधिकारी गश्ती के क्रम में एन0एच0-31 थाना गेट के सामने वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में बायसी की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन का चालक, वाहन जाँच होता देखकर वाहन को कुछ दूर पहले खड़ा कर भागने का प्रयास किया जिसे साथ सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।