पूर्णिया पूर्व: दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बनमनखी थाना ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिले के बनमनखी थानान्तर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रतिवेदित हुआ था। जिस संबंध में बनमनखी थाना काण्ड सं0-64/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के निर्देशानुसार काण्ड में संलिप्त अभियुक्त चंदन, ऋषिदेव, थाना बनमनखी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।