पूर्णिया पूर्व: अमौर थाना ने हत्याकांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के अमौर थाना अंतर्गत भतौरिया में मकई के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान शईद, पिता-नजीर, सा०-भतौरिया, थाना-अमौर, जिला पूर्णियाँ के रूप में हुई। मृतक के पत्नी के फर्दब्यान के आधार पर अमौर थाना काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिस दौरान हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।