पूर्णिया पूर्व: सहायक खजाँची थाना ने 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पूर्णिया सहायक खजाँची थाना रात्रि गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि छठ पोखर ततमा टोली के चौराहे के पास प्रकाश कुमार दास, अपने दोस्त पवन कुमार दास के साथ विदेशी शराब खरीदकर अपने घर में लाया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार रात्रि गश्ती पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ छठ पोखर ततमा टोली चौराहे के पास स्थित प्रकाश कु