इलाज छोड़ ताश की बाजी! वायरल वीडियो से मचा बवाल, ग्रामीण बोले "डॉक्टर कहते हैं, जहां शिकायत करनी है कर दो"
ड्यूटी के दौरान ताश खेलने का वीडियो वायरल होने का दावा, मरीजों को घंटों इंतजार कराने और सरकारी दवाओं के दुरुपयोग के भी आरोप
जालौन। माधौगढ़ तहसील के ग्राम रुदपुरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सोनी के ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों के साथ ताश खेलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर इंतजार कराया जाता है। उनका कहना है कि डॉक्टर ताश खेलने में व्यस्त रहते हैं और मरीजों के उपचार की बात कहने पर कथित तौर पर जवाब देते हैं कि "अभी टाइम नहीं है, थोड़ी देर बाद आना।" ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर कहते हैं, "जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल की दवाओं को नियमों के विपरीत निजी लोगों तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Chief Minister Office Uttar Pradesh #cmojalaun #jalaunnews
Orai, Jalaun | Aug 1, 2026