सेवा गांव के जोहड़ी पाल में वजीरपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध .315 बोर पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
वजीरपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध .315 बोर देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वजीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध .315 बोर देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोहरी पाल, सेवा हार क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी लखन बैरवा (19) पुत्र भरतलाल, निवासी बैरवा बस्ती,छार्रा थाना गंगापुर सिटी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
#hilightsfollowers #followersreels #highlight #folowers #सवाई #NewsUpdate #followersnonfollowers Gangapur City Portal Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur