मुसाबनी: झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ ने मुसाबनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
सोमवार 14 अप्रैल दोपहर के लगभग 12:00 बजे मुसाबनी में झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135 वा जन्म जयंती मनाई गई। इसमें सबसे पहले अगरबत्ती जला कर पूजा पाठ किया गया एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।