नानपारा: अंगनूपुरवा बाईपास के पास तालाब में मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा क्षेत्र के अगनूपुरवा बाईपास के पास एक तालाब में सोमवार दोपहर एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मिला। वह शनिवार शाम से लापता था। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मढ़ल्लू पुत्र खेलावन के रूप में हुई है। उनके भाई कोइलऊ ने पुलिस को बताया कि मढ़ल्लू शनिवार दोपहर 2 बजे अगनूपुरवा बाईपास पर मछली बेचने गए थे।