चायल: जैतपुर हजारीपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा
सराय अकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर हजारीपुर गांव में सोमवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से कपिल विश्वकर्मा (पुत्र भगीरथी) की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर स्टार्ट कर रोटावेटर की बेयरिंग बना रहा था। अचानक ट्रैक्टर चलने लगा। पास में बंधी गाय को बचाने के दौरान वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह 11:00 बजे मिली पूरी जानकारी!