सैदपुर: सैदपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी फरियाद, 20 में से केवल 2 निस्तारित
जिले की सभी तहसीलों पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सैदपुर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 20 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से मौके पर केवल 2 का ही निस्तारण किया जा सका।