घोसी: घोसी प्रखंड कार्यालय में नव पदस्थापित BDO सरिता कुमारी ने किया पदभार ग्रहण, स्थानांतरित BDO ने दिया चार्ज
घोसी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने पदभार ग्रहण किया। दरअसल प्रखंड विकास पदाधिकारी आवास में प्रखंड के कर्मियों के द्वारा स्थानांतरित BDO प्रभाकर कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्थानांतरित BDO प्रभाकर कुमार के द्वारा नए BDO सरिता कुमारी को चार्ज सौंपा गया।