शिवहर: जिला के विभिन्न स्थानों पर जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 17 वाहनों से वसूला ₹17000 जुर्माना
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न स्थानों पर जिला पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 17 वाहनों से ₹17000 का जुर्माना वसूला है। एसपी ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना किया गया है।