पूर्णिया पूर्व: बायसी के ताराबाडी में कुख्यात अपराधी सुशील मोची पुलिस एनकाउंटर में ढेर
कुख्यात अपराधी सुशील मोची एनकाउंटर में मारा गया है। पूर्णिया STF ने सुशील मोची को पूर्णिया जिले में आने वाले बायसी के ताराबाडी में ढेर किया है। डकैत पर 2 लाख का इनाम रखा गया था।सुशील मोची पर पूर्णिया में 1 लाख, कटिहार और किशनगंज में 50-50 हजार का इनाम था। वो पूर्णिया के अनगढ थाना क्षेत्र का रहने वाला था।सीमांचल में ही नहीं सुशील मोची का आतंक बंगाल में भी था।