अशोकनगर की SI पूजा रघुवंशी का छलका दर्द, रोते हुए बोलीं—5 महीने से नहीं मिली सैलरी, अफसरों से लगाई मदद की गुहार,
अशोकनगर। जिले में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर पूजा रघुवंशी का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी स्वास्थ्य समस्याओं और वेतन को लेकर अपनी परेशानी बयां करती नजर आ रही हैं।
SI पूजा रघुवंशी के मुताबिक, कुछ समय पहले हुए कार हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। इसके बाद से वह लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से रीढ़ में दोबारा तेज दर्द की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते वह फील्ड ड्यूटी करने में असमर्थ हैं।
पूजा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य को देखते हुए ऑफिस में हल्की ड्यूटी देने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी करीब 5 महीने की सैलरी रोक दी गई है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
वीडियो में