बैरगनियां: नेपाल के होटल में दुष्कर्म के प्रयास मामले में पांच गिरफ्तार, तीन सीतामढ़ी के निवासी
नेपाल के रौतहट जिले के गौर नगरपालिका-2 स्थित एक होटल में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नेपाल पुलिस ने एक नेपाली नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन तथा सीतामढ़ी जिले के जितेंद्र कुमार, हसनैन आलम और आलोक कुमार शामिल हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार रविवार तड़के सूचना मिलने पर होटल में छापेमारी की ग