धरियावद: प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति, MLA थावरचंद डामोर के नेतृत्व में धरना समाप्त हुआ
वन विभाग धरियावद में तीन दिनों से जारी धरना प्रशासन की सहमति के बाद आज बुधवार को समाप्त हो गया। गौरतलब है कि जूना बोरिया मे बने मकान को वन विभाग के द्वारा तोड़ने के विरोध में यह धरना ग्रामीणों व विधायक के नेतृव में शुरू किया गया था। अपनी मांगो को लेकर चल रहे वन विभाग परिसर मे धरना-प्रदर्शन आज बुधवार को विधायक थावरचंद डामोर एंव प्रशासन के बिच चली घंटो बातचीत।