जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर प्रदेश सरकार को घेरा
बीजापुर अंतर्गत भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बलात्कार की घटना, सामूहिक बलात्कार चाकू बाजी हत्या लूट डकैती पूरी तरह से चरम पर है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में सरकार है ही नहीं भगवान भरोसे पूरा प्रदेश है।