निवाई: हनुमान नगर निवासी राजीव चौधरी का 13वीं रैंक के साथ सहायक आचार्य पद पर हुआ चयन, शहर में खुशी की लहर
Niwai, Tonk | Jun 8, 2026 जयपुर रोड स्थित हनुमान नगर निवासी डॉ राजीव चौधरी पुत्र जगदीश नारायण जाट राहोली वालों का आरपीएससी द्वारा आयोजित सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा भर्ती परीक्षा 2023 में सहायक आचार्य पद पर चयन हुआ है। पिता जगदीश नारायण ने सोमवार की दोपहर3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया राजीव ने अपनी कुशाग्र बुद्धि एवं कठोर परिश्रम से वाणिज्य संकाय में राजस्थान में 13 स्थान प्राप्त किया