मुंगेर: हसनगंज के पिता और दो पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Munger, Munger | May 14, 2025 बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज के रहने वाले टोटो चालक पप्पू कुमार अपने दो पुत्र को टोटो पर बैठाकर बाजार जा रहा था तभी लालखा चौक के पास एक स्कार्पियो ने टोटो में धक्का मार दिया जिससे टोटो चालक पप्पू कुमार और उनके दो छोटे पुत्र रितेश और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया