धौलपुर: अज्ञात चोरों ने 7 साल में छठी बार परचून की दुकान से चोरी की
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने 7 साल में छठी बार इस दुकान को निशाना बनाया है। इस बार वे शटर के 2 ताले तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बालाजी नगर निवासी राजकुमार सिंघल की किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 500 रुपए की नगदी के साथ हजारों रुपये का