धनौरा: भाई से विवाद के बाद मंडी धनौरा की रामगंगा पोशाक नहर में किशोरी ने लगाई छलांग, आज शव बरामद
मंडी धनौरा भाई से हुए विवाद के बाद किशोरी निधि ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ तलाशी अभियान में जुटी थी। उधर, किशोरी के नहर में छलांग लगाने के बाद तेजी के साथ नहर में बह रही निधि का कुछ युवकों ने वीडियो भी बना लिया।