धनौरा: मंडी धनौरा के पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने राशन कार्ड के लिए मांगे मिठाई के पैसे, फरियादी ने डीएम को सुनाई ऑडियो
गजरौला। पूर्ति विभाग के एक कर्मचारी पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर मिठाई मांगने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में पहुंचे फरियादी ने डीएम के सामने कर दी। रिश्वत मांगने से जुड़ा ऑडियो भी सुनाया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए पीड़ित को जिला पूर्ति अधिकारी के पास भेजते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।