धनौरा: गजरौला के अवंतिका पार्क से निकली पृथ्वीराज चौहान की शोभायात्रा में युवाओं द्वारा स्टंट और तलवार लहराने पर रिपोर्ट दर्ज
गजरौला। पृथ्वीराज चौहान की शोभायात्रा में युवाओं को स्टंट करना भारी पड़ गया। मामले में एसआई की तरफ से अज्ञात युवाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम नगर के बस्ती स्थित स्व.रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क (अवंतिका पार्क) में पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर गोष्ठी के बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी।