भटवाड़ी: गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सीएम धामी ने राज्य एवं जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं,
विधायक सुरेश चौहान ने उत्तरकाशी लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देवभूमि के देवतुल्य स्वरूप को बनाए रखने के लिए सीएम धामी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा राज्य के चारधाम व अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरूद्ध कठोर विधिक प्राविधान किए हैं।